ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में कुछ उपाय कर माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। जिससे पैसे की तंगी दूर होती है। वह घर में बरकत आती है। जानिए इन उपायों के बारे में।
नवरात्रि में सोने और चांदी के सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इसे माता लक्ष्मी का आर्शीवाद बना रहता है। लेकिन ध्यान रखें कि सिक्कों पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की फोटो होनी चाहिए।
नवरात्रि के दिन शंखपुष्पी की जड़ पूजा कर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से पैसों की समस्या कभी नहीं होगी।
हिंदू धर्म में केले के पौधे का खास महत्व है। नवरात्रि में केले का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार हर दिन इसमें जल चढ़ाना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोर पंख घर में रखने से कई लाभ है। इससे बच्चों को मां सरस्वती का आर्शीवाद मिलता है। लॉकर के पास रखने से आर्थिक स्थिति सुधरती है। वह वास्तु दोष दूर होता है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में बरगद के पत्ते में सिंदूर या रोली से स्वास्तिक बनाकर अर्पित करें। ऐसा करने से माता प्रसन्न होती है।