मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग के संकल्प में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने प्रजेंटेशन की मदद से विभाग में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आबादी ज्यादा है और क्षेत्रफल कम है जिसके चलते यहां की परिस्थितियां अलग हैं. उन्होंने कहा कि ये तय किया गया है कि यहां जमीन का स्पेशल सर्वे किया जाएगा. इसमें एरियल सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है.