भारत सरकार की प्रतिष्ठित संस्था साहित्य अकादेमी राष्टीय साहित्य संस्थान द्वारा रोसड़ा अनुमंडल के करियन गांव निवासी नवीन कुमार मिश्र के सुपुत्र चर्चित साहित्यकार अमित मिश्र को उनके द्वारा रचित मैथिली कविता संग्रह”अंशु बनि पसरि जाएब” हेतु वर्ष 2021 का साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार प्रदान किया गया है। साहित्य अकादेमी दिल्ली के सचिव डॉ के निवास राव के द्वारा प्रेषित पत्र द्वारा इस जानकारी के मिलते ही साहित्यप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र, डॉ रामविलास राय, डॉ परमानंद मिश्र,चांद मुसाफिर, डॉ नरेश विकल, रमाकांत राय रमा, अनिरुद्ध झा विजयव्रत कंठ,प्रो प्रवीण प्रभंजन, शिव कुमार झा, बालमुकुंद पाठक, शंकर पाठक आदि ने उन्हें इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते भविष्य में साहित्य सृजन की मंगल कामनाएं व्यक्त की हैं। बता दे कि वर्तमान में अमित मिश्र शिवाजीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय करियन में प्रखंड शिक्षक के रूप में पदस्थापित हैं साथ ही राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई समस्तीपुर के उपाध्यक्ष भी हैं। इनकी रचनाएं देश की प्रकाशित विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में हुई हैं ,तथा विभिन्न मंचों सहित आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के द्वारा प्रसारित इनकी प्रस्तुतियों को सराहा जाता रहा है। साहित्य अकादमी युबा पुरस्कार मिलने के बाद करियन गांव निबासी आईजी जितेंद्र मिश्र सहित प्रबुद्ध लोग एवं गांव के युबा साहित्यकार अमित मिश्र के घर पर बधाई देने को लेकर तांता लगा हुआ है.