झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सिमडेगा के बेसराजारा पंहुचे। उन्होने यहां मॉब लिंचिंग घटना में मृतक संजु प्रधान के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। परिवार से मिल कर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा ने बेसराजरा में भाजपा कार्यकर्ता संजू प्रधान को जिंदा जलाकर मारने की घटना को पाशविक घटना बताया है।वे शनिवार को पीड़ित परिवार को सांत्वना देने बेसराजरा पहुंचे थे।उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि अबुआ झारखंड में बबुआ मुख्यमंत्री के राज में सबसे अधिक अत्याचार आदिवासी एवम दलितों पर हुआ है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में ही आपराधिक घटनायें घट रही है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमन्त सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में मोब लिंचिंग की 11 घटनाएं घटी है।छह लोगों की हत्या हुई है।उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार व कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं।आज बेसराजरा में जब एक दलित पर इतनी बड़ा अत्याचार हुआ है,तो कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी भी खामोश हैं। रघुवर दास ने मृतक संजु के परिजनों को एक लाख रुपए का चेक सहयोग राशि के रूप में दिया।