बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर से राजद प्रत्याशी शंभू सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर में आज एक जनसभा को संबोधित किया। सदन में नीतीश की बौखलाहट पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब विधानसभा अध्यक्ष की थानेदार नहीं सुनता है तो जनप्रतिनिधियों की क्या सुनेगा? बिहार में अफसरशाही हावी हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी सबकी शक्ति अपने हाथ में कर लेना चाहते हैं। इसे तानाशाही नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। अब यह जनता को तय करना होगा कि इस लोकतंत्र की धरती पर तानाशाह रवैय्या अपनाने वाले को रहना ठीक होगा या नहीं?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की शिकायत थी कि थानेदार भी उनकी बातों को नहीं सुनता है। बिहार का सबसे बड़ा पंचायत विधानसभा है और हमलोगों के संरक्षणकर्ता विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा हैं। अब आप कल्पना कीजिए कि इतनी अफसरशाही बढ़ गयी है कि विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की जब नहीं सुनी जा रही है तो हमारी और जनप्रतिनिधि का क्या सम्मान कोई करेगा। सारी शक्ति को सेंटरलाइज कर लिया गया है। नीतीश जी चाहते है कि सबका शक्ति अपने हाथ में कर ले तो इसको तानाशाही ही ना कहते हैं। तेजस्वी ने लोगों से पूछा कि अब आपको तय करना होगा कि इस लोकतंत्र की धरती पर तानाशाही वाले को रहना उचित है या नहीं?