बिहार में कई पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई मंत्रियों के आप्त सचिव बनाए गये हैं। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के आप्त सचिव संजीव कुमार को बनाया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के आप्त सचिव अंजनी कुमार बने हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
वहीं लाल बाबू सिंह परिवहन मंत्री शीला कुमारी के आप्त सचिव बने हैं। अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन के आप्त सचिव नंदलाल बनाए गये हैं। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के आप्त सचिव नवीन बनाए गये हैं। वहीं विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के आप्त सचिव पूर्णन्दु बनाये गये हैं।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह के आप्त सचिव नलिन कुमार बने हैं। लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज के आप्त सचिव अमित कुमार बनाए गये हैं। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार मंत्री के आप्त सचिव इश्तियाक अहमद बनाए गये हैं।
बिहार प्रशासनिक सेवा के कई पदाधिकारी महागठबंधन के मंत्रियों के आप्त सचिव बने हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार को बनाया गया है। मुंगेर के रहने वाले प्रीतम कुमार सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। जिन्हे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का आप्त सचिव बनाया गया है।
तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 2007 बैच के आईएएस मो. सोहैल को सामान्य प्रशासन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से आने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
वही 2009 बैच के एम रामचंद्रुडू जो आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव हैं उन्हें केन्द्रीय कार्मिक योजना के तहत जनगणना/निदेशक, नागरिक निबंधन के पद पर नियुक्ति किया गया है। जबकि 2019 बैच के यतेन्द्र कुमार पाल जो नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी हैं उनका तबादला मुंगेर अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर किया गया है।
जबकि ऊर्जा विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी व 2020 बैच के आईएएस कुमार निशांत विवेक को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में 27 अगस्त को आयोजित 97वें आधारभूत पाठ्यक्रम में भाग लेने के लिए विरमित किया गया है।