मुजफ्फरपुर में एक शादीशुदा महिला प्यार के चक्कर में पड़ गई। ऑनलाइन सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी ब्वॉय से अफेयर हो गया था। इसके बाद प्रेमी यश चौधरी के साथ वह घर से चली गई।
26 जनवरी को प्रेमी ने उसके साथ चामुंडा स्थान मंदिर में शादी कर ली। लेकिन, लगभग एक महीने रहने के बाद प्रेमिका को छोड़ कर भाग गया। अब प्रेमी सह पति को खोजने के लिए पीड़िता थाने पहुंची है।दरअसल, पीड़िता शुक्रवार को बोचहां थाना पहुंची। थानाध्यक्ष को बताया कि अब वह सड़क पर आ गई है। मायके और ससुराल नहीं जा सकती है। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहली शादी पांच वर्ष पूर्व वैशाली जिले में हुई थी। लेकिन वह ज्यादातर अपने मायके में ही रह रही थी। वह ऑनलाइन समान की खरीदारी करती थी। डिलीवरी करने वाला युवक शरफुद्दीनपुर का था।
कई बार डिलीवरी करने आने के बाद उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। फिर उससे बात करने लगा। बात करते-करते दोनों में पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया। इसके बाद आरोपी यश चौधरी उसे भगाकर ले गया। फिर एक दीदी के मकान में काफी दिनों तक रखा।
26 जनवरी को आरोपी युवक ने उसे चामुंडा स्थान मंदिर ले जाकर उस से शादी की। इसके बाद अपने घर के पास ही सलहा में किराए के मकान पर रख कर साथ साथ रहने लगा। इसी दौरान 8 मार्च को उसने कुछ देर में आने की बात कह कर घर से निकल गया। इसके बाद से वह वापस नहीं आया। मोबाइल पर काल करने पर बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के यहां है और उसे लोग कहीं जाने नहीं दे रहे हैं। इसके बाद उसने मामले की शिकायत थाने में की।