लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के नेताओं से परामर्श के बाद 23 में से 22 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सारण से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लड़ेगी चुनाव। तो बक्सर से प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को मिला मौका। वही राजद ने महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल को जदयू प्रत्याशी लवली आनंद के खिलाफ उतरा चुनावी मैदान में। गया से कुमार सर्वाधिक पासवान नवादा से श्रवण कुमार कुशवाहा जमुई से अर्चना रविदास,बांका से जयप्रकाश यादव , पूर्णिया से बीमा भारती, दरभंगा से ललित यादव, सुपौल से चंद्रहास चौपाल, पाटलिपुत्र से डॉक्टर मिसा भारती, वैशाली से विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला, औरंगाबाद से अभय कुमार कुशवाहा, हाजीपुर शिवचंद्र राम, अररिया से शाहनवाज आलम, जहानाबाद से सुरेंद्र प्रसाद यादव, मुंगेर से अनीता देवी महतो, उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता, सीतामढ़ी से अर्जुन राय,मधुबनी से अली अशरफ फातमी,बाल्मीकि नगर से दीपक यादव, मधेपुरा से कुमार चंद्रदीप को मिला मौका, बताते चले कि इंडिया गठबंधन में बिहार में राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी।लेकिन कुछ दिन पहले वीआईपी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी तो तेजस्वी प्रसाद यादव ने राजद कोटे से तीन सीट मुकेश साहनी की पार्टी को दे दी। अब बिहार में राजद 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जिसमें 22 प्रत्याशियों की नाम की घोषणा लालू प्रसाद यादव ने की है।