औरंगाबाद। नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मुहल्ले के वार्ड नं 24 में मुहल्ले के ही अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पर्व हो रहा था। परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। इसी दौरान आग ने घर के सिलिंडर अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गैस रिसने लगा और आग तेजी से आग भभकने लगा। जिसके बाद मुहल्ले में भगदड़ मच गई। मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की लपटें तेज हो गई।
मुहल्ले वालों के द्वारा नगर थाने की पुलिस एवं दमकल की टीम को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुची पुलिस एवं दमकल की टीम आग बुझाने में लग गए। लेकिन आग का लपेटा धीरे-धीरे बढ़ता गया और अचानक घर मे गैस ब्लास्ट हो गया। जिसमे करीब 30 से अधिक लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया। देखते ही देखते सदर अस्पताल के लोगो की भीड़ जमा हो गयी। घायलों में पुकिसकर्मी में महिला सिपाही प्रीति कुमारी, डीएपी अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद राव, जगलाल प्रसाद, ड्राइवर मो० मोज्ज्म एवं शाहगंज मुहल्ले के नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, गया ज्वेलर्स के पंकज वर्मा, राजीव कुमार, मो० शाब्दिर, मो० असलम, सुदर्शन, अरियन गोस्वामी, मो० छोटू आलम, अनिल कुमार, शाहनवाज सहित करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमे से करीब 25 लोग के आसपास हालत गंभीर बताई जा रही है।कई लोगों को निजी नर्सिंग होम में भी भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
गृह स्वामी अनिल गोस्वामी ने बताया कि घर मे छठ पर्व हो रहा था। सभी परिवार प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। तभी गैस रिसने लगा और आग पकड़ लिया तो लोग इधर-उधर भागने लगे। परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे तो आसपास के मुहल्ले के लोग दौड़े और नगर थाना की पुलिस एवं दमकल की टीम को सूचना दी। इसके बाद मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए तभी पुकिसकर्मी की टीम पहुची। तबतक आग का लपेटा तेज पकड़ लिया था और अचानक घर का गैस फट गया जिसके कारण 30 से अधिक लोग के आसपास झुलस कर घायल हो गए।
घटना के बाद सदर अस्पताल में भर्ती लोगो का चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया। इसके बाद लोग स्थिति अनुसार अपने अपने मरीज को इधर उधर आसपास के निजी अस्पताल एवं गंभीर हालत देखते हुए बाहर ले गए। वहीं सदर सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा कई घायलों को गंभीर अवस्था मे रेफर कर दिया गया। बाकी सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
वहीं नगर थाना के एसआई विनय कुमार सिंह में बताया कि आग लगने की सूचना मुहल्लेवासियों के द्वारा प्राप्त हुआ। सूचना पर दल बल के साथ पहुँचे और आग बुझाने में जुट गए। लेकिं तभी अचानक जोर से ब्लास्ट हुआ जिसमे लोग झुलस गए। हालांकि प्रशासन के द्वारा अभी घटना के कारण का पुष्टि नही की गई है। लेकिन गृहस्वामी अनिल गोस्वामी का कहना है कि गैस फटने से आग लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।