खबर सासाराम रोहतास जिला से है। जहां रोहतास गढ़ किला के पास एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री मुकेश साहनी पहुचे। उन्होंने कहा की उनके पार्टी का आज कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में नामांकन होगा तथा वे अपने प्रत्याशी उतारने जा रहे हैं। उनके नामांकन से किस गठबंधन पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। VIP एक राजनीतिक पार्टी है और चुनाव लड़ना उनका दायित्व है। वह अपने लोगों को एक विकल्प देने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि कैमूर पहाड़ी के रोहतास गढ़ किला परिसर में एक पुस्तक के विमोचन समारोह में मुकेश साहनी पहुंचे। रोहतासगढ़ किला के इतिहास पर लेखक राजबली यादव द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘रोहतासगढ़’ का उन्होंने विमोचन किया। इस दौरान लोगों ने मुकेश साहनी का जोरदार स्वागत किया। मुकेश साहनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसे बड़े दल को भी आज मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी खड़े करने में नाकों चने चबाना पड़ा। आने वाले समय मे बिहार की राजनीति में इसका व्यापक असर पड़ेगा। बता दे कि पूर्व मंत्री ने रोहतासगढ़ किला के पास एक पहाड़ी रिसोर्ट का भी उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने रोहतास किले का भी भ्रमण किया। इस दौरान वीआईपी पार्टी के कई कार्यकर्ता तथा विमोचन किए गए पुस्तक के लेखक राजबली यादव भी अपनी बात रखी।